वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़ :पी०ई०एस०अधिकारी शिवाकांत तिवारी ने कार्यभार ग्रहण किया। बता दें कि 2021बैच के पी०ई०एस० अधिकारी शिवाकांत प्रसाद तिवारी ने पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज महेवा मलकिया कुंडा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। डॉ०तिवारी इसके पूर्व डायट एवम राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान समय में विद्यालय में कुल 310 छात्र/छात्रा कार्यरत हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ०तिवारी ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता का उन्नयन करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।डॉ०तिवारी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में ज्वाइन करने पर प्राचार्य डायट अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ,डायट प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार मिश्र एवम विद्यालय के सभी प्रवक्ताओं, अध्यापकों, कर्मचारियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ