वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़: मेरी माटी मेरा देश अभियान जनपद में वृहद रूप से आयोजित हुआ। जिले की ग्राम पंचायतो में जिला प्रशासन के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवकों द्वारा अमृत कलश यात्राएं आयोजित हुई। अमृत कलश यात्रा जनपद मुख्यालय से लखनऊ होते हुए नई दिल्ली गई जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत कलश यात्रा का स्वागत व सम्मान किया गया। जिले के नेहरू युवा केंद्र व नेहरू युवा केंद्र के 36 युवा स्वयंसेवक की आज जनपद वासी पर प्रसिद्ध समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, सांसद प्रतिनिधि विवेक उपाध्याय, नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक समर बहादुर सिंह, पूर्व सहायक सूचना निदेशक आरबी सिंह, नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार विनय कुमार मिश्र आदि ने प्रतीक चिन्ह देकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
अमृत कलश यात्रा स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा पूरे उत्साह के साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान का उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र के नेतृत्व में पूरे जनपद की ग्राम पंचायतो में अमृत कलश यात्रायें आयोजित की गई।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सांसद प्रतिनिधि विवेक उपाध्याय ने अमृत कलश यात्रा के सम्बन्ध में अपने सम्बोधन में कहा कि जिले में अमृत कलश यात्राओं का भव्य आयोजन हुआ। इसमें युवा स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक समर बहादुर सिंह ने अमृत कलश यात्रा के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला एवं पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने प्रचार प्रसार में सहयोग के लिए मीडिया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन लेखाकार नेहरू युवा केंद्र विनय कुमार मिश्र ने किया।
अमृत कलश यात्रा जिला युवा कल्याण अधिकारी के0के0 सिंह के नेतृत्व में नई दिल्ली गई थी। कलश यात्रा में युवा स्वयंसेवक राकेश कुमार सिंह, आशीष मिश्रा, आदर्श मिश्रा, जयप्रकाश पांडेय, श्याम नारायण पटेल, अभिषेक पांडे, रंजीत सिंह यादव, आशु गुप्ता, अनामिका, नमन कुमार तिवारी, आयुष मिश्रा, कविता गौतम, रश्मि मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, जूही देवी, गरिमा सिंह, सिद्धार्थ सिंह, राज यादव, विश्वजीत सिंह, मनीष शर्मा, विख्यात मिश्रा, आशुतोष ओझा, यश खंडेलवाल, अरविंद मौर्या, वीरेंद्र मौर्य, जमीला बानो, जरीना बानो, आदित्य वर्मा, विमल कुमार, अमित मौर्य, शिवसागर, मोहम्मद तनवीर, अमित सरोज आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ