अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के एमएलके पीजी कॉलेज मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं को पुलिसिंग के गुरु सिखाए जाएंगे । राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ राजीव रंजन के साथ कार्यक्रम अधिकारी आलोक शुक्ला तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार के साथ योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर छात्र प्रशिक्षण योजना अंतर्गत युवा खेल मंत्रालय के तत्वाधान में पुलिस-छात्र अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के तहत विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुलिसिंग कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण देने की पहल की गई है। कार्यक्रम में बलरामपुर जनपद के राष्ट्रीय सेवा योजना एमएलके पीजी कॉलेज इकाई से कुल 50 छात्र शामिल होंगे। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ राजीव रंजन तथा कार्यक्रमाधिकारी डॉ आलोक शुक्ला के बीच विचार विमर्श कर रणनीत तैयार की गई । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला ने एनएसएस के पचास स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं का चयन किया है। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आलोक शुक्ला यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। चयनित छात्र-छात्राएं नगर कोतवाली, देहात कोतवाली और महिला थाना पर पहुंचकर पुलिस विभाग की कार्य पद्धति को समझेंगे। छात्र-छात्राओं में संज्ञानात्मक व लोक कौशल में सुधार के साथ ही कानून और आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी व कानून व्यवस्था जैसे विषय पर प्रशिक्षण के लिए युवा मंत्रालय की ओर से पहल शुरू की गई है। एक महीने का प्रशिक्षण चार क्रेडिट का होगा, जो उनके अंकपत्र में भी अंकित होगा । प्रशिक्षण के अंत में उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जहां एक तरफ विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए उपयोगी होगा तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस के लिए भी यह एक ऐसा अवसर है कि युवाओं को पुलिस मित्र बना सके। राष्ट्रीय सेवा योजना एमएलके पीजी कालेज इकाई के कुल 50 छात्र इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ेंगे। नोडल अधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन ने सरकार के इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को पुलिस तथा सैनिक व अर्ध सैनिक बलों की भर्ती मे भी मदद मिलेगी ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ