रमेश कुमार मिश्रा
गोंडा जनपद के विकास खण्ड मुजेहना के ग्राम पंचायत बनगाई में प्रधानपति की जिद से परेशान ग्रामीणों ने पहले कूड़ा घर बनने पर आपत्ति लगाई थी जिस पर रोक लगने के बाद उसी स्थान पर पानी की टँकी बनवाये जाने पर आपत्ति लगाते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मदद की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत के मजरा नौशहरा रहने वाले विन्देश्वरी प्रसाद उर्फ़ रामू ने जिला अधिकारी को दिए गये पत्र में बताया है की घर के सहन दरवाजे पर स्थिति आबादी की विवादित भूमि पर पानी की टँकी बनवाने के लिए ग्राम प्रधान गुड़िया देवी के पति अनिल कुमार उर्फ़ श्यामू जिद पर अड़े हैं जबकि इसी भूमि का शेष भाग खाली पड़ा है जिसका क्षेत्र फल कई गुना ज्यादा है।
किन्तु चुनावी रंजिश के चलते प्रधानपति ने गांव के बीच सहन दरवाजे पर घर की बुनियाद से सटा कर टँकी की नींव भरने के लिए जेसीबी से मिटटी की खुदाई करा दी गयी है।
जिसे रुकवाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है, गाँव के लोगों ने बताया की प्रधानपति अनिल कुमार ने बिना राजस्व कर्मी के खुद ही फीता लेकर भूमि नपाई की और जेसीबी मशीन चलवा कर आनन फानन में नींव खोद डाली। जबकि जिले के उच्च अधिकारियों को पत्र दे कर पानी की टंकी आबादी क्षेत्र से दूर बनवाये जाने की मांग की जा चुकी है।
दरअसल जिस स्थान पर पानी की टँकी बनवाई जा रही है वो कई घरों का रास्ता होने के साथ सहन दरवाजे पर स्थित है ऐसे में यदि टँकी का निर्माण होता है तो दुर्घटना की आशंका के साथ आवागमन के लिए रास्ता भी बाधित हो जाएगा। जनहित में पानी की टँकी अन्यत्र बनवाये जाने की मांग की है। मांग पत्र पर विन्देश्वरी प्रसाद के साथ कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, किरन देवी, राज कुमार, रामानन्द, मीना देवी, रामजी, दुर्गा देवी, राघवराम सिंह, कामता सिंह, बंटी सिंह, राजू सिंह सहित दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ