पं बीके तिवारी
गोंडा।जनपद गोंडा जनपद के थाना कोतवाली मनकापुर अंतर्गत वन क्षेत्र पंडरी कृपाल के झिलाही बाजार के एक गांव में विभाग सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन के नाक तले कीमती सागौन के दर्जनों हरे भरे पेड़ों को अवैध रूप से धराशाई कर दिया गया।इतना ही नहीं कार्यवाही के डर से विभाग व पुलिस की मिली भगत के चलते पेड़ों की जड़ तक खुदवाकर साक्ष्य मिटाने का पूरा प्रयास किया गया। मामले में जब पुलिस सहित वन विभाग से बात की गई तो टालमटोल करते हुए अपने-अपने हाथ खड़ा कर लिए।वही पेड़ मलिक का कहना है कि महज 20 से 25 पेड़ थे जिनको कटवाया गया है।और अभी बात कर रहा हूं। ऐसे में सरकार की लाखों सख्ती के बावजूद भी पर्यावरण प्रदूषण को किस कदर रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं हरे हरे वृक्षों को नस्तनानाबूत किया जा रहा है। इससे अच्छा जीता जागता सबूत और कुछ नहीं हो सकता है। वही वन विभाग के लोग एक शाम हरियाली को लेकर जिला प्रशासन के साथ प्रचार प्रसार करते हुए पौधारोपण कराता है।वहीं दूसरी शाम वही वन विभाग पुलिस के संरक्षण में हरियाली पर खुलेआम आर चलाने की अवैध रूप से शायद अनुमति भी दे देता है। विभागीय संरक्षण के चलते गोंडा में लकड़कट ठेकेदारों की चांदी है और कार्यवाही के नाम पर वन विभाग अपना उल्लू सीधा करते हुए केस काटकर हाथ खड़े कर लेता है।इस संबंध में जब मुख्यवना अधिकारी गोंडा पंकज शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा क्या बात है पूरी बात बताइए मैं कार्यवाही करवा रहा हूं। फिलहाल कार्यवाही हो या ना हो यह विषय अलग का है। लेकिन किस कदर हरियाली पर खुलेआम आरा चल रहा है इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ