अर्पित सिंह
उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में एक निजी कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उद्घाटन की उपरांत पत्रकारों से वार्ता की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद विपक्ष पर हमलावर रहे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री को फ्राडिया कहा, उन्होंने कहा कि केजरीवाल चाहते हैं कि ईडी उनको गिरफ्तार कर ले, लेकिन ईडी उनको नही गिरफ्तार करना चाहती है। श्री सिंह ने कहा कि कोराेना काल में आप लोग भी दिल्ली गए होंगे, कोरोना काल के दौरान दिल्ली में उनके बाउंसरों द्वारा कैसे वसूली की जा रही थी। सांसद ने कहा कि हम चाहते है कि जिस तरह से दिल्ली में भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जॉच हो। सासद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी द्वारा ऐपल फोन से डेटा चोरी कराए जाने का आरोप लगाने के बाबत कहा कि राहुल गांधी बताए क्या है उनके पास? पहले राफेल पर बोलते थे। अब वे टेलीफोन पर आ गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मन स्थिर नहीं है, वो बड़े नेता है लेकिन पहले मन स्थिर करे। उन्होंने ने राहुल गांधी को योगा करने की सलाह दी। राहुल गांधी द्वारा सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू करने के मामले पर तंज कसते हुऐ कहा कि सुना है कि अब वो पत्रकार हो गए है! श्री सिंह ने सत्यपाल मलिक पर भी निशाना साधा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ