Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई अर्द्ध वार्षिक परीक्षा,40000 बच्चे परीक्षा में हुए शामिल



कमलेश

खमरिया खीरी:बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में शासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार शुक्रवार को ईसानगर ब्लॉक में परिषदीय विद्यालयों में नामांकित करीब 40593 बच्चों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा शुरू होने से पहले समस्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने पेपर संलग्न कर बच्चों के बैठने की व्यवस्था आदि कार्य मे जुटे रहे।

परिषदीय विद्यालयों में पूर्व में जारी परीक्षा समय सारिणीं के अनुसार शुक्रवार को धौरहरा तहसील के ब्लॉक ईसानगर के समस्त स्कूलों में सुबह 9 बजे से अर्द्ध वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। इस दौरान ईसानगर बीईओ अखिलानंद राय ने बताया कि उनके ब्लॉक में 40593 बच्चे नामांकित है,जिनकी परीक्षा करवाने के लिए प्रश्न पत्र व कापियों की व्यवस्था एक दिन पहले ही करवाकर समस्त अध्यापकों को समय से परीक्षा करवाने के निर्देश दिए गए है उन्हीं निर्देशों के अनुसार आज से दो पालियों में परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इसके अलावा वह स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण लगातार कर रहे है जिसमें आज बसढिया,गोबिंद शुगर मिल,कन्या पाठशाला खमरिया के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा आगामी 8 नवम्बर तक चलेंगी। इसके अलावा संविलयन विद्यालय सिरसी, मटरिया, दरिगापुर, लाखुन, भैसहिया, दिलावलपुर,कटौली,दुर्गापुर पड़री के शिक्षक लालता प्रसाद बाजपेई, रमेश चंद्र नागर,राजेश यादव,विनय वर्मा,प्रदीप वर्मा,विमल बरनवाल आदि ने बताया कि आज प्राथमिक कक्षाओं मे बच्चों का ओरल(मैखिक) परीक्षा करवाई गई है, वहीं जूनियर में पहली पाली में बेसिक क्राप्ट व दूसरी पाली में खेल और स्वास्थ्य की परीक्षा ली गई है।

60 विद्यालयों में 1800 बच्चों की हुई नेशनल अचीवमेंट परीक्षा

स्टेट एचीवमेंट सर्वे 2023 सर्वेक्षण में शुक्रवार को ब्लॉक के 60 प्राथमिक,उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा तीन,छह व नौ के करीब 1800 बच्चों की परीक्षा ली गई। जिसकी तैयारी करीब एक सप्ताह पहले से करवाई जा रही थीं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर एफआई की नियुक्ति की गई थी जो परीक्षा केंद्रों पर समय पूर्व पहुचकर बच्चों पर नजर रखकर परीक्षा करवाने में अहम भूमिका निभा रहे थे। इस बाबत बीआरसी पर तैनात परीक्षा समन्यवक अरुण कुमार ने इस बाबत बताया कि यह परीक्षा बच्चों के परिवेश व शिक्षा की गुणवत्ता जानने के लिए करवाई गई है। जिसमें 60 शिक्षक समेत बच्चे एफआई के पद पर तैनात किए गए थे जिनकी देखरेख में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई है। इन बच्चों की कांपियों को मूल्यांकन हेतु बीआरसी पर जमा करवा कर डायट भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे