Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ख़मरिया पुलिस ने हाइवे पर वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान 30 वाहनों का किया चालान



कमलेश

ख़मरिया-खीरी।पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद में यातायात माह के अंर्तगत चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में शुक्रवार को देर सायं ख़मरिया पुलिस ने एनएच 730 पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर करने के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 30 वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटकर बगैर हेलमेट न चलने के दिशा निर्देश दिए जिसको देख हाइवे से निकलने वाले वाहन स्वामियों में अफ़रातफ़री मची रही।

शुक्रवार को देर सायं ख़मरिया थाना इंचार्ज अजय राय की अगुवाई में पीलीभीत-बस्ती स्टेट हाइवे पर एसपी के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सीटबेल्ट और हेलमेट के बिना गाड़ियां चला रहे 30 चालकों काटकर बगैर हेलमेट व सीटबेल्ट के वाहन न चलाने के निर्देश दिए,जिसको देख हाइवे से निकलने वाले वाहन स्वामियों में अफ़रातफ़री का माहौल बना रहा। वही बाइकों पर तीन या चार सवारियां लेकर चलने वाले वाहनो के भी आन लाइन चालान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी देते हुए वाहन चलाते समय इस्तेमाल किए जाने वाले सुरक्षा उपायों की भी जानकारी लोगों को दी। इस दौरान उपनिरीक्षक कृष्ण चंद्र तिवारी, सुनील बाबू अवस्थी,नागेन्द्र पाण्डेय,राजेन्द्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे