पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) ।सरयू घाट चौकी क्षेत्र मे दो बाइकों के आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल। तीनों लोगों को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया सरयूघाट चौकी इंचार्ज शिवलखन सिंह ने दी जानकारी ।
कटरा टिकरी मार्ग पर ब्रहमबाबा स्थान पास शुक्रवार की सायं करीब 6 बजे दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना इतनी तेज हुआ कि दूर खेतों मे काम कर रहे लोगों ने दुर्घटन स्थल पर जाकर देखा कि तीन लोग सड़क व सडक के बगल गड्ढे मे जा कर गिरे थे ।मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने घायलों को तत्काल सडक व गड्ढे से बगल कराया और घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सरयू घाट पुलिस चौकी की पुलिस ने दो घायलों को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया वही तीसरे घायल को उसके गांव के लोगों ने ले जाकर भर्ती कराया। सरयू घाट पुलिस चौकी इंचार्ज शिवलखन सिंह ने दुर्घटना बाबत बताया कि थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव निवासी शैलेन्द्र तिवारी कटरा शिवदयाल गंज बाजार से बाइक से अपने घर की तरफ जा रहे थे कि सामने से आ कटरा भोगचंद के टेढ़ी पुलिया निवासी फूलचंद तथा रामबली की बाइक से टक्कर हो गई।बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। तथा इस दुर्घटना मे घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ