Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

2100 दीपों से जगमगाया नवाबगंज का रामगढ़ वनटांगिया गांव

 


दीपोत्सव के साथ प्रदेश के पहले वनटांगिया ग्राम महोत्सव का किया गया सफल आयोजन

वनटांगिया ग्रामवासियों के साथ जिला प्रशासन ने मनाई दीपावली



ग्रामवासियों को वस्त्र, मिठाई, पटाखे, कंबल, साड़ी, पोषण पोटली, स्वच्छता किट का उपहार दिया गया

स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा के प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण

पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

गोण्डा : जनपद गोण्डा का रामगढ़ वनटांगिया ग्राम गुरुवार को जगमगा उठा। यहां प्रदेश के पहले वनटांगिया ग्राम महोत्सव का आयोजन किया गया।  रोशनी के पर्व दीपावली पर समाज के इस पिछड़े समुदाय के जीवन में खुशियां भर दी गई। महोत्सव के माध्यम से एक ओर धनतेरस से एक दिन पहले वनटांगिया ग्राम में जाकर समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए तो वहीं दूसरी ओर दीपावली के उपलक्ष्य में उन्हें पोषण किट, वस्त्र, मिठाई तथा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।  इस दौरान 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन का यह कदम समाज के इस पिछड़े समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित हुआ।  वनटांगिया ग्राम महोत्सव में मंडलायुक्त श्री योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी नेहा शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। 

गोण्डा के वनटांगिया ग्राम रामगढ़ में सुबह 10 बजे से ही वनटांगिया ग्राम महोत्सव की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, कृषि विभाग, महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार आदि विभागों की ओर से स्टॉल लगातर ग्रामवासियों को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। वनटांगिया समुदाय से जुड़े पात्र लोगों को पेंशन, आवास, शौचालय, आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड सहित अन्य शासकीय योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन कराने की भी व्यवस्था की गई। महोत्सव के दौरान वनटांगिया समुदाय के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड समेत अन्य  योजनाओं का भी वितरण किया गया। शाम पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जनपद के सरकारी प्राइमरी स्कूलों की ओर से आए नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की दिल जीत लिया। 

दीपोत्सव से जगमगाया ग्राम

ग्राम महोत्सव के दौरान दीपोत्सव का भी आयोजन किया गया।  मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और ग्रामवासियों ने कुल देवी के स्थान पर दीप जलाकर आम दीपोत्सव की शुरुआत की। प्रशासन की ओर से रामगढ़ वनटांगिया ग्राम में 2100 दीपों  की व्यवस्था की गई।  अधिकारियों ने ग्रामवासियों के साथ आतिशबाजी कर दीपोत्सव का सफल आयोजन किया गया। 

जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित हुआ समारोह

वनटांगिया ग्राम महोत्सव को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाया गया। खण्ड विकास अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आयोजन पर कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की गई। सूखे और गीले कूड़े को अलग अलग इकट्ठा किया गया। गीले कूड़े के मौके पर निस्तारण के लिए कम्पोस्ट पिट भी बनाया गया। यह जनपद का दूसरा जीरो वेस्ट इवेंट रहा। इससे पहले बीती 22 अक्टूबर को आयोजित शक्ति वंदन समारोह को भी जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया था।

    वहीं कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा के संबंध में "ग्रेड ए की श्रेणी वाले कार्यालय को प्रमाण पत्र भी दिये गये।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे