पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। कांग्रेस पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने कल अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की ।जिसमें पूर्व में उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता रह चुके गोंडा जनपद के किशुनदासपुर गांव के रत्नेश मिश्र को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई ।रत्नेश मिश्र पिछले 4 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय पदाधिकारी के रूप में पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं देश के तमाम राष्ट्रीय मीडिया चैनल तथा अन्य चैनलों पर रत्नेश पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते नजर आते हैं।
रत्नेश मिश्र की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा जिलाउपाध्यक्ष अरुण कुमार गौतम जिला महासचिव आशीष त्रिपाठी जिला सचिव पंश्याम त्रिपाठी ब्लाक अध्यक्ष रामदयाल शुक्ला मनकापुर ब्लाक अध्यक्ष पंचमराम वजीरगंज ब्लाक अध्यक्ष राजबहादुर सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोज पाठक त्रियुगी नरायन तिवारी आनंद कोरी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा पिंकू शुक्ला , अखिलेश मिश्र, टिंकू सिंह, जगन्नाथ यादव, रत्नेश प्रजापति तथा कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियो ने फोन कर राष्ट्रीय प्रवक्ता को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ