पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोण्डा) क्षेत्र के तुलसीपुर माझा निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर खेत कब्जा करने का आरोप लगाया है।इस संबंध में महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की है।
तुलसीपुर माझा के मजरे बैरागपुर निवासनी महिला झिनकारी देवी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसने अपना खेत गांव के ही गुरुप्रताप को बटाई पर दिया हुआ था।किन्तु इस बार ज़ब महिला ने अपना खेत स्वयं बुआई के लिए कहा तो विपक्षी ने खेत छोड़ने से मना कर दिया।तथा बटाई का हिस्सा भी देने को तैयार नहीं है।महिला ने न्याय कि गुहार लगाई है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि मामला राजस्व विभाग का है। दोनों पक्षो को बुलाकर निस्तारण कराया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ