Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध तमंचा चलाने की दी जा रही थी ट्रेनिग, रील बना कर वीडियो किया पोस्ट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप


                               दोनो वीडियो एक साथ


अर्पित सिंह 

गोंडा:सोशल में एक साथ दो वीडियो वायरल हुए, दोनो वीडियो में युवाओं के हाथ में अवैध तमंचे लहरा रहे है, एक में एक नखरे बिखेर रहा है, तो दूजे वीडियो में असलहा चलाने की ट्रेनिग दी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 


मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। दरोगा राजेश को क्षेत्र भ्रमण के दौरान निकले थे कि सोशल मीडिया में अवैध तमंचे के प्रदर्शन के वीडियो के बारे में पता चला। युवक वायरल वीडियो को रील में प्रदर्शित कर रहे थे।वायरल वीडियो को मंगाकर उसके सम्बन्ध मे जानकारी की गयी तो पता चला कि वायरल वीडियो अकौनी गाँव के कमलेश व राहुल पासवान का है। अकौनी गाँव मुखबिर को तलब कर वायरल वीडियो को दिखाकर जानकारी की गयी तो मुखबिर ने भी वायरल बीडियो को तस्दीक कर दिया।

नाबालिक छात्र है आरोपी

दरोगा मय हमराही आरोपी शिवदीन के घर पहुंचे, आरोपी  के पिता ने बताया कि यह मेरे लड़के कमलेश का वीडियो है,जो कक्षा 10 में पढ़ता है तथा नाबालिग है। 

शौकिया लिया तमंचा

वायरल बीडियो के सम्बन्ध में छात्र से पूछा गया तो बताया कि 5-6 दिन पहले गाँव के राहुल पुत्र भगता एक तमन्चा लेकर बाग में वीडियो रील बना रहे थे, मैने भी शौक के लिए उनसे तमन्चा माँगकर हाथ मे देखने के लिये लिया। तो वह मेरे मोबाईल से मेरा वीडियो बना लिया ।

फेसबुक पर किया पोस्ट

आरोपी छात्र ने बताया कि जानकारी नही थी कि यह गलत है । बनाये गये वीडियो को शौक में लोगों को दिखाने के लिए अपने आईडी से फेसबुक पर डाल दिया था। 

किसी और का था तमंचा

छात्र ने बताया कि तमन्चा लेकर हम लोगो को दिखाते हुए फायर करने का प्रदर्शन किये, जिसका वीडियो बनाकर व तमन्चा लेकर अन्य लोग चले गए, वह हमेशा तमन्चा व कारतूस अपने पास रखते है, वह उन्हीं के पास होगा। 

दूसरा आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि राहुल पुत्र भगता उर्फ भगौती वह तमन्चा व कारतूस लेकर अपने साथ डरौली चौराहे के आगे खेमपुरवा जाने वाले कर्बला मैदान के पास बरगद के पेड़ के पास है । थाना क्षेत्र के अकौनी दरौली डीहा निवासी राहुल पासवान पुत्र भगौता उर्फ भगौती की जामा तलाशी ली गयी , तो उसके पहने पैंट के दाहिने तरफ  खुसा हुआ एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर तथा जेब से एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर का पाया गया।

बोले थानाध्यक्ष

थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की तस्दीक करवा कर अवैध असलहा बरामदकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे