Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पुलिस ने किया फ्लेग मार्च



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में 31 दिसंबर को जिले की सभी थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन के लिए की जानकारी दी । भीड़भाड़ वाले स्थानो तथा कस्बो व शहरों में पैदल गस्त करके आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया । साथ ही समाज तथा देश विरोधी ताकतो को चेताया गया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील किया कि वह किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की जानकारी होते ही पुलिस को सूचित करें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें ।



चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें । नशे की हालत में कभी भी गाड़ी ना चलाएं । खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने का मौका दें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे