Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कार्य संस्कृति को बेहतर बना कर ही हो सकता है राष्ट्र का समग्र विकास:प्रमोद तिवारी



राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता निवर्तमान एआरएम के सम्मान समारोह सहित विविध आयोजनों में हुए शामिल

अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित रोडवेज डिपो मुख्यालय पर रविवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीके कटियार को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। परिवहन निगम कर्मचारियों की ओर से आयोजित समारोह में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य संस्कृति में सर्वोत्कृष्टता तथा ईमानदारी से देश के समग्र विकास के ढांचे को मजबूती दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा से जुडे सार्वजनिक क्षेत्र को अपने कर्तव्य निर्वहन के प्रति पारदर्शिता एवं कार्य के प्रति सुसंस्कारित परिवेश सौंपना होगा। उन्होनें लालगंज डिपो को इस क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि ठहराते हुए कहा कि परिवहन संसाधन के क्षेत्र में इस डिपो के उत्तरोत्तर विकास के प्रति वह तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना संयुक्त रूप से मजबूत प्रयास जारी रखेंगे। उन्होनें कहा कि यात्री सेवाओं को सुरक्षित बनाने तथा समयबद्धता ही रोडवेज डिपो की सफलताओं का आधार बन सकता है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने डिपो की उत्तरोत्तर प्रगित में निवर्तमान एआरएम पीके कटियार के कार्यो व उत्तरदायित्वों के निर्वहन में दिये गये योगदान की सराहना भी की। उन्होनें प्रदेश में संचालित हो रहे एक सौ बीस रोडवेज डिपो में लालगंज के पचीसवें स्थान की उपलब्धि को भी सुखद ठहराया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे एआरएम पीके कटियार को कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों की ओर से अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का भी स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में क्षेत्राधिकारी लालगंज रामसूरत सोनकर व गृह विभाग के अनुसचिव धर्मेन्द्र सिंह ने भी निवर्तमान एआरएम पीके कटियार के कार्यो की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह, सीबी सिंह, केडी मिश्र, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आचार्य राजेश मिश्र, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। प्रारम्भ में क्षमा त्रिपाठी तथा श्रद्धा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक बसन्त कुमार सिंह ने स्वागत भाषण तथा महेन्द्र प्रताप सिंह ने संचालन किया। वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी नीलम त्रिपाठी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजन में अखिलेश सिंह, सुमन पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, कृष्ण नारायण, राज नारायण तिवारी का भी सराहनीय योगदान दिखा। इस मौके पर रत्नाकर त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह गुडडू, उमाशंकर तिवारी, त्रिभु तिवारी, आईपी मिश्र, सुमित त्रिपाठी, आदि रहे। इसके पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी नगर के सांगीपुर वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के पिता स्व. सूर्य नाराण द्विवेदी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी रानीगंज कैथौला में भी सामाजिक कल्याण से जुड़े समारोह में लोगों से जरूरतमंदों की मदद का आहवान किया। कार्यक्रम का संयोजन रामसमुझ द्वारा किया गया। सांसद प्रमोद तिवारी ने भ्रमण के दौरान मनीपुर में स्व. देवी प्रसाद मिश्र तथा शीतलमऊ में पूर्व प्रधान साधू सिंह की मां व पूरे बनवारी में युवा समाजसेवी प्रीतेन्द्र ओझा के पिता के निधन पर भी परिजनों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, पप्पू तिवारी, दिनकर पाण्डेय, आदित्य, दयाशंकर तिवारी, सुधाकर शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह, मुरलीधर तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे