Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष द्वारा जिले के सभी मंडलों में बाइक रैली का किया शुभारंभ

 


वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के निर्देशानुसार जिले के सभी 30 मंडलो में मंडल बाइक रैली का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ था। इसी क्रम में बाइक रैली का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सौरभ प्रताप सिंह द्वारा नगर मण्डल के स्टेशन रोड स्थित सूर्या पैलेस से किया गया रैली सूर्या पैलेस से निकल कर भगवा चुंगी होते हुए चौक घंटाघर से सदर बाजार होते हुए पुनः सूर्या पैलेस पर समाप्त हुई।इसी प्रकार अन्य मंडलों में बाइक रैली का आयोजन किया गया नगर, सदर,मोहनगंज,अंतु,किठावर, लालगंज, सांगीपुर,आसपुर देवसरा,डेरवा आदि सभी 30 मंडलो में युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रवासी क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य सौरभ सिंह , जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह,जिला महामंत्री नितीश श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह,नगर अध्यक्ष रोहित सिंह,नगर महामंत्री राहुल मौर्य,नितेश सिंह,सोनू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे