Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़: सगरा सुंदरपुर में भाजपा किसान  मोर्चा लक्ष्मणपुर मंडल की बैठक किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष समाजसेवी संजय शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा की सभी कार्यकर्ता 2024 के चुनाव को लक्ष्य बनाकर तैयारी करें भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव के लिए बूथो को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी की नीतियों पर चर्चा हुई, बैठक की अध्यक्षता जय भगवान पांडेय ने किया बिष्शिट अतिथि संजय सिंह मंडल प्रभारी, अशोक मिश्रा पूर्व जिलामंत्री व मुरलीधर उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने पन्ना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी दी है पन्ना मतलब पेज यानी वोटर लिस्ट का एक पेज जिसके लिए बीजेपी पन्ना प्रमुख बनती है हर बूथ के लिए वोटर लिस्ट के हर पेज के लिए भाजपा का एक कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख होता है एक पन्ने में करीब 30 वोटर के नाम होते हैं पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी अपने पन्नों में दर्ज वोटर से संपर्क करने की होती है चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों का प्रचार करने पर जोर दिया। रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने और लोगों को सुनाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने लोगों को संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाओं से अवगत कराते हुए वंचित पात्रों को लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आगामी दस दिनों में ऐसे लोगों को चिन्हित करें जिन्हें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला है और वे पात्र हैं। कहा कि हम सबको यह भी देखना है कि योजनाएं पारदर्शी ढंग से लागू हों। बैठक में उपस्थित रहे भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री दिवाकर तिवारी मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा राधेश पांडे मंडल मंत्री संगीता रजक,प्रभात मिश्रा, प्रमोद शुक्ल, मीडिया प्रभारी अंकित उपाध्याय, सदस्य जानकी देवी वर्मा, सुरेंद्र कोरी, गीता वर्मा, सजनलाल प्रजापति, अंकित श्रीवास्तव, रामखेलावन रजक, गेंदा देवी, रवी जयसवाल, सर्वेश जयसवाल, संतोष शुक्ला, सुरेश, निलेश, शशीकांत, राममूर्ति जयसवाल, जय प्रकाश, प्राणनाथ यादव आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे