Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैसा रहेगा नया साल? वर्ष 2024 में किसके चमकेंगे सितारे? नया साल में आपके लिए क्या है खास, जानिए किन राशियों के लिए बन रहे है राजयोग



वर्ष 2024 विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है जिसमें तमाम राशियों के लिए बेहद सुखद एवं शुभ योग दिखाई दे रहा है। इस आशय की जानकारी की जानकारी देते हुए आचार्य पवन तिवारी बताते है कि वर्ष 2024 की शुरूआत बेहद शुभ योगों से धन-ऐश्वर्य, सौभाग्य के कारक शुक्र मालामाल कर देने वाले हैं। वर्ष 2024 में देवगुरु बृहस्पति वरदान समान साबित होंगे।

आचार्य पवन तिवारी बताते है कि नया साल 2024 बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होने वाला है। इस वर्ष कई ग्रहों के गोचर से कई शुभ संयोग बनेंगे। जिससे नए वर्ष 2024 कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है।

नव वर्ष में गजकेसरी योग

 आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि नव वर्ष के पहले दिन गजकेसरी योग बन रहा है, जिसमे देवताओं के गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान रहेंगे। वही इस दौरान चंद्रमा के सिंह राशि में विराजमान होने से गुरु के दृष्टि चंद्रमा पर सीधी रहेगी जिससे गजकेसरी योग बनेगा। इसी के साथ अन्य शुभ योग भी बनेंगे।

 पंचांग के अनुसार 

आचार्य ने बताया कि पंचांग अनुसार वर्ष 2023 के 31 दिसंबर को गुरु, मेष राशि में वक्री अवस्था में मार्गी हो रहे हैं। जिसके कारण से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि नव वर्ष के 1 जनवरी को सुबह 3 बजकर 41 मिनट से आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। जिसका ज्योतिष के 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में  सुख-समृद्धि, धन-संपदा के साथ सौभाग्य मिलने की प्रबल संभावना है।

नव वर्ष में किस राशि में होगा कौन सा शुभ योग 

मेष राशि:केंद्र त्रिकोण राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है।

वृषभ राशि:शश योग वृषभ राशि के जातकों के लिए बन राह है, जिससे आने वाला साल शुभ रहेगा।

मिथुन राशि:मालव्य राजयोग मिथुन राशि में बन रहा है ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि:मालव्य योग कर्क राशि राशि में भी बन रहा है, जिससे विशेष लाभ मिल सकता है, कर्क राशि के जातकों की किस्मत को चमक सकते हैं

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को केंद्र त्रिकोणीय राजयोग से बहुत लाभ होगा, ऐसे में सिंह राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि:कन्या राशि में मालव्य योग बन रहा है, जो आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए रूचक योग बन रहा है,जिससे आने वाले नए साल में तुला राशि वालो की किस्मत चमकेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मालव्य योग बन रहा है,जिससे लाभ-लाभ ही लाभ होगा।

धनु राशि: धनु राशि में गुरु का गोचर केंद्र त्रिकोणीय राजयोग का भरपूर लाभ देगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए मालव्य योग रहेगा, जिससे मकर राशि वालो की किसमत चमकेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आपकी राशि में शश योग रहेगा, जिससे इस के वारे न्यारे होगे।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए भद्र योग रहेगा जिससे मीन राशि के सितारे चमकेंगे।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे