Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रानीगंज की पीड़ित बेटी के इलाज के लिए उमरवैश्य समाज ने दी आर्थिक सहायता



पीड़ित परिवार से की अपील सही अपराधी तक पहुंचने में पुलिस प्रशासन की करें मदद:- रोशनलाल उमरवैश्य

वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: जिला उमरवैश्य समाज सभा के पदाधिकारी आज रानीगंज के हरिहरगंज बाजार की रहने वाली पीड़ित बिटिया के घर जाकर उसका हाल जाना और बिटिया के इलाज के लिए बेटी की मां को 10000 की आर्थिक सहायता देते हुए आगे भी सहयोग करने का वादा किया। समाज सभा के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया की जानकारी हुई थी कि एक वैश्य समाज की बेटी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था जिसका इलाज प्रयागराज में चल रहा था। बेटी कल अपने घर पर आई थी समाज सभा के पदाधिकारीगण बेटी के इलाज के लिए 10000 की आर्थिक मदद देकर आगे भी सहयोग करने का आश्वसन दिया।  रोशनलाल उमरवैश्य ने पीड़ित परिवार से अपील की सही अपराधी तक पहुंचने में पुलिस प्रशासन की मदद करें और पुलिस टीम पर भरोसा रखे। इस अवसर पर समाजसभा के जिला अध्यक्ष गुलाबचंद उमरवैश्य, महामंत्री शोभनाथ, कोषाध्यक्ष मदनलाल, कैलाश मैनेजर, रमेश, शंकर लाल, रमेश कुमार, स्वप्निल, लालता प्रसाद, महासभा के अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे