Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भूत प्रेत के बताने पर कर दी पिटाई, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी, मुकदमा दर्ज



अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर:भूत के बताने पर दबंगों ने युवक को पीट दिया। वह दबंग को सफाई देता रहा, लेकिन दबंगों ने एक नहीं सुनी, मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात मुक्का थप्पड़ वह लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज जान माल की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।

मामले में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत ललिया थाना क्षेत्र के मंगराकोहल गांव के रहने वाले सालिकराम गुप्ता ने क्राइम जंक्शन से बात करते हुए बताया कि विपक्षी और उसके बीच जमीन को लेकर विवाद है। इसके बाबत उसने हद बरारी करने के लिए आवेदन भी कर रखा है। विपक्षी उसके जमीन में लगातार दखल दे रहे हैं। इसी बात को लेकर विपक्षी ने भूत प्रेत का फर्जी आरोप लगाते हुए मारपीट किया है।

ललिया पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए पीड़ित सालिकराम ने कहा है कि रविवार दोपहर बाद गांव के रहने वाले सहज राम पुत्र धरखन, बड़कऊ पुत्र सहजराम व कमलेश पुत्र बड़कऊ ने रविवार दोपहर बाद छेदी पुरवा मंदिर पर जाते समय रास्ते में कहने वालों कि तुम मेरे घर पर भूत लगवाते हो, जब मैं कहीं झाड़ फूंक करवाता हूं तो भूत कबूल करते हैं। तब तब पीड़ित ने कहा कि झूठा इल्जाम क्यों लगाते हो। आरोप है कि इसी बात पर विपक्षियों ने मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। मना करने पर लाठी डंडा लात मुक्का थप्पड़ से मारने लगे। बीच बचाव करने बड़े भाई का लड़का धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र विश्राम आया तो विपक्षियों ने उसे भी मारपीट दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी है।

पीड़ित के शिकायती पत्र पर ललिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे