Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली



अर्पित सिंह 

गोंडा: नगर कोतवाली के सोनी गुमटी के पास अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर को मरणासन्न करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मुठभेड़ में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीते दिनों मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को शिकंजे में लेकर जेल रवाना कर दिया था। लेकिन आरोपी सुधाकर सिंह पुलिस के पहुंच से दूर था जिस पर पुलिस ने₹25000 का इनाम भी घोषित किया था। बीती रात एसओजी टीम आरोपी को पकड़ने के फिराक में थी, इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी एक्शन लिया, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।



बता दें कि पुरानी रंजिश को लेकर 21 दिसंबर की रात दबंगों ने अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर को दबंगों ने मारपीट के उपरांत गोली मारकर मरा समझ कर छोड़ दिया था। नील ठाकुर घायल अवस्था में अपने कार के पास पड़े हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। जहां नील ठाकुर की स्थिति अब खतरे से बाहर है। लेकिन इलाज जारी है। मामले में नील ठाकुर के भतीजे के शिकायती पत्र पर पुलिस ने कुछ नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। जिसमे पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार की रात एसओजी टीम इनामी बदमाश सुधाकर सिंह के गिरफ्तारी के प्रयास में कोतवाली नगर पुलिस के साथ नगर क्षेत्र के गायत्री पुरम में भ्रमण पर थी, इसी दौरान राधेपुरवा के पास आरोपी सुधाकर सिंह ने पुलिस टीम को देख लिया और जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। खुद पर फायर होता देख पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो आरोपी बदमाश के पैर में लगी। आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस दो खोखा बरामद किया है।

वही इस बात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस टीम एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25000 का इनामी बदमाश सुधाकर सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है,इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व भी चार आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

  


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे