Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के दतौली में नव वर्ष पर हुआ भव्य आयोजन, जानिए क्या था पूरा मामला



अर्पित सिंह 

गोंडा:मनकापुर क्षेत्र के राम अछैबर पाठक इंटर कालेज एवं आरआर चिल्ड्रन एकाडमी में वरिष्ठ अधिवक्ता व विद्यालय प्रबंधन सीके पाठक के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर कंबल वितरित किया गया।

 बता दें कि मनकापुर क्षेत्र के वरिष्ट अधिवक्ता सीके पाठक का नव वर्ष में एक जनवरी को जन्म दिन पड़ता है, जिसे वरिष्ट अधिवक्ता के जन्म दिन के साथ नव वर्ष के शुभारंभ के रूप में बीते कई वर्षों से भव्य तरीके से मानते आ रहे है। इस कड़ी में एक जनवरी को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे रंगारंग प्रस्तुति के लिए नावाबो के शहर लखनऊ और कानपुर से कलाकारों को आमंत्रित किया गया। जहां दूर क्षेत्र से आए कलाकारों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। जिसमे श्री हनुमान जी के पराक्रम की प्रस्तुति देख मौजूद दर्शक स्तब्ध रह गए। कलाकार ने जब श्री हनुमान जी के वेश में अलग अलग प्रस्तुतियां की, तब सभी लोगो की निगाहे जम गई।

  इसके उपरांत कंबल वितरित का शुभारंभ मनकापुर के दतौली चीनी मिल के सीजीएम नीरज बंसल ने दो बुजुर्गो को कंबल वितरित कर, कंबल वितरण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके उपरांत एपी इंटर कालेज के पूर्व हिंदी प्रवक्ता एवं कवि उमाशंकर दुबे ने “कांपा धरती आसमानवा, जब ललनवा भए, पाठक भैया के आंगनवा जब ललनवा भए” अपने काव्य प्रस्तुति से शमा बांधा। इस दौरान दीपू त्रिपाठी ने बीच बीच में फिल्मी गाना प्रस्तुत कर लोगों को रिझाया। इसके बाद वरिष्ट कवि सतीश आर्य ने अपने पंक्तियों से भाव विभोर किया।तदोपरांत अधिवक्ता व पूर्व जिलापंचायत सदस्य सीके पाठक ने केक काटकर कंबल वितरण किया। जिसमे लगभग एक हजार लोगों को कंबल और सैकड़ो वरिष्ट बुद्धिजीवियों को अंग वस्त्र भेंट किया। 

इस मौके पर शिक्षक प्रद्युमन प्रकाश श्रीवास्तव, बिपिन बिहारी शर्मा, संतोष कुमार त्रिपाठी, नागेंद्र मिश्रा, राधवेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप तिवारी, जय प्रकाश शुक्ला, मनीष शुक्ला, अज्जू मिश्रा, प्रधान अवधेश उपाध्याय, गंगाधर, कृष्ण कुमार वर्मा, आरडी पांडे, अधिवक्ता अमित शुक्ला, पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र बहादुर सिंह, फौजदार पांडे, दिलीप शुक्ला, लवकुश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी प्रसाद, ग्राम पंचायत सचिव रुचि शुक्ला आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे