Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवागत थानाध्यक्ष ने पत्रकारो संग बैठक कर क्षेत्र में अमन शांति कायम रखने की कही बात



कमलेश

खमरिया खीरी:खमरिया थाने में तैनात नवागत थानाध्यक्ष ने कार्यभार ग्रहण कर रविवार को पत्रकारों से रूबरू हुए, जहां वार्ता के दौरान उन्होंने क्षेत्र को अपराध मुक्त कर अमन शांति लाने का वादा किया।खमरिया थाने में रविवार को नवागत थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए क्षेत्र के बारे में जानकारी ले वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिससे क्षेत्र के लोग अमन शांति से रह सके। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर खासकर महिला अपराधों को रोकने के लिए वह कठोर कदम उठाएंगे,जिससे बहू ,बेटियों को घर से बाहर तक सुरक्षा प्रदान की जा सके। वहीं कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने में पत्रकारों से सहयोग करने की बात कही। इस मौके दौरान उप निरीक्षक सुनील बाबू अवस्थी,कृष्ण चन्द्र तिवारी,विक्रांत चौधरी के साथ साथ क्षेत्र के पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे