Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उपनिरीक्षक का सीतापुर जनपद में हुआ तबादला, थानाध्यक्ष समेत साथियों ने फूल माला भेंट कर की विदाई



कमलेश

खमरिया खीरी:खमरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक का तबादला सीतापुर जनपद में होने पर नवागत थानाध्यक्ष समेत साथियों ने उनकी रवानगी से पहले विदाई समारोह का आयोजन कर फूल माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर रवाना किया। इसके अलावा जिस क्षेत्र में वह कार्य कर रहे थे उस क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खमरिया थाने में तैनात 1992 बैच से उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाण्डेय काफी दिनों से जनपद में तैनात रहकर क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे थे। जिनका जनपद में समय पूरा होते ही तबादला सीतापुर जनपद में होने के बाद रविवार को नवागत थानाध्यक्ष निराला तिवारी की अगुवाई में उपनिरीक्षक कृष्ण चंद्र तिवारी,सुनील बाबू अवस्थी,राजेन्द्र प्रसाद,रामशेष यादव समेत थाने में तैनात समस्त स्टॉप ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें फूल माला भेंट कर मिठाई खिलाने के बाद रवानगी करवाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अपने अधिकारी व साथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्नेह व प्यार देख उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाण्डेय नम आंखों से सभी का आभार व्यक्त कर हमेशा याद करते रहने की बात कह सीतापुर के लिए रवाना हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे