Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन



 ओपी तिवारी 

गोंडा :कर्नलगंज नगर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश  पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान सबसे आगे स्थानीय दशमेश शस्त्र सेवादल के द्वारा गतका  दल तलवारों के साथ हैरतअंगेज जौहर दिखाते चल रहे थे। पंच प्यारे नगर की शोभा बढ़ा रहे थे। उनके साथ सुंदर फूलों से  सजी पालकी  में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी शोभायमान थे। महिलाएं व बच्चे झाड़ू से नगर कीर्तन मार्ग की सफाई करते चल रही थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा करनैलगंज के प्रधान व सचिव जोगिंदर सिंह जानी ने कहा कि हिंदुस्तान का जर्रा -जर्रा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के परोपकारों को याद कर रहा है। उन्होंने अपना पूरा परिवार देश धर्म के लिए न्योछावर कर जुल्म एवं जालिमों को जड़ से मिटा दिया। इस दौरान स्थानीय बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के उप प्रधान डॉ पुनीत सिंह व रमनदीप सिंह लवी ने नगर कीर्तन में आए हुए  सभी अतिथियों एवं संगत का धन्यवाद किया। तो वहीं नगर कीर्तन में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा श्री राम मंदिर मॉडल स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। जिससे आपसी समरसता का  पैगाम देखने को मिला। इस दौरान विधायक करनैलगंज अजय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अशोक सिंह, मनोहर सिंह छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह, नवनीत सिंह मिक्की, विवेक सिंह जिला पंचायत,धर्मेंद्र तिवारी, विभाग प्रचारक आरएसएस दीपेश जी, अरुण कुमार वैश्य, महेंद्र अजमानी, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह ,डॉक्टर हरमीत सिंह ,डॉक्टर राजेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह सतनाम,इंद्रजीत सिंह सहित क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज चंद्रपाल शर्मा ,प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़, चौकी प्रभारी आशीष वर्मा अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे