Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीरामजानकी मंदिर खमरिया में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हो रहा भव्य आयोजन



अयोध्या धाम से आये आचार्य से कथा सुनकर कस्बावासी हो रहे भावविभोर

कमलेश

खमरिया खीरी:अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य तरीके से मनाने के लिए क़स्बा खमरिया के गोल चौराहे के समीप स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में भक्त कथा सुनकर भवविभोर हो रहे है। वही आयोजकों ने कथा के समापन पर हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे की व्यवस्था की है।

खमरिया कस्बे के गोल चौराहे के पास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का अमृत रसपान करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हो रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे निर्भय मिश्र व निर्भय शुक्ला,आदित्य शुक्ला के हाथों आरती की गई तथा आयोजकों द्वारा उनका सम्मान किया गया। आयोजक टीम के सदस्य निर्भय शुक्ला खंड कार्यवाहक ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ कस्बावासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है। कथा व्यास के रूप में अयोध्या धाम से आये आचार्य श्री रामचंद्र जी महाराज भक्तों को अपने मुखारविंद से कथा का अमृत रसपान करा रहे हैं। इस बाबत निर्भय मिश्र ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा। हम लोग तो केवल निमित्त मात्र हैं। यह कथा दोपहर व रात में भी सुनी जा रही है। कथा के अंत में आरती,प्रसाद वितरण तथा अतिथियों का सम्मान किया जाता है। कथा के अंतिम दिन दीपोत्सव के साथ महाभंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस भागवत कथा का लाभ लेने का निवेदन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे