Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:अक्षत वितरण हुआ सम्पन्न, उत्सव की तैयारी



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के कई गावों में अक्षत वितरण किया गया। लोगों से उत्सव मनाने की अपील की गयी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निकट आते ही विहिप ने भी हर घर अक्षत वितरण अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। वैसे तो यह अभियान 15 जनवरी तक चलना था किन्तु अभी भी बहुत स्थानों तक अक्षत वितरण नहीं हो पाया था। शुक्रवार को विहिप जिला सहमंत्री रामशंकर शर्मा ने छूटे स्थानों पर अक्षत वितरण कर अभियान का समापन किया। क्षेत्र के रघुनाथपुर, जलालपुर, बीरापुर, महंगूपुर आदि गावों में अक्षत वितरण किया गया। पूजित अक्षत वितरण के साथ दीपोत्सव मनाने की अपील की गयी। वहीं अक्षत को कहीं और रखने के बजाय घर के मंदिर में रखने को कहा गया। गांव गांव मंदिरो, देवालयों पर उत्सव मनाते हुए पूजा पाठ, रामायण, कीर्तन की तयारी भी शुरू हो गयी है। अक्षत वितरण में प्रखंड अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा, रघुनाथपुर प्रधान प्रतिनिधि कुंवर सिंह, बब्बन मिश्रा, बलराम, सूरज मिश्रा, आदित्य सिंह, अभय सिंह आदि लोग रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे