Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोतीगंज में मोटरसाइकिल की ठोकर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, बाइक समेत दो को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले


                                    वीडियो


ए आर उस्मानी 

गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अधेड़ व्यक्ति सब्जी लेने बाजार जा रहा था। इसी बीच वहां से तेज़ रफ़्तार से गुजर रहे बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने बाइक समेत युवक को हिरासत में ले लिया है।

     मोतीगंज थाना क्षेत्र के बढ़या बनकसिया गांव निवासी 57 वर्षीय महादेव पुत्र शिवराम मोतीगंज-दतौली मार्ग पर स्थित बढ़या चौराहे पर सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। इस दौरान वहां से तेज़ रफ़्तार से गुजर रहे बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। घायल के परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटना में शामिल बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे