Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेखौफ चोरों ने विद्यालय से उडाये नकदी व सामान



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र में चोर बेखौफ नजर आ रहे हैं। रविवार की रात भी चोरों ने एक विद्यालय का ताला तोडकर नकदी व सामान उड़ा लिया। थानान्तर्गत गुरूकुल एकेडमी लीलापुर के प्रबंधक अनिल शुक्ल मधुकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे तो गेट का ताला टूटा देख आवाक रह गये। आरोप है कि अज्ञात चोर अंदर कार्यालय के दरवाजे का भी ताला तोडकर आफिस में रखी आलमारी का लाक तोड दिया और उसमें रखे विद्यालय के अभिलेख व खेलकूद के सामान, पीतल की घंटी, तेरह सौ रूपये नकदी के साथ ही कमरे में रखी कुर्सी व अन्य सामान उठा ले गये। प्रबन्धक की सूचना पर पीआरवी पुलिस पहुंची और जांच के बाद वापस लौट गयी। प्रबंधक ने बताया कि यह विद्यालय में चोरी की चौथी घटना है। बीते शनिवार को भी अज्ञात चोर दूल्हेपुर गांव में एक घर में ताला तोडकर हजारों की नकदी व जेवरात चुरा ले गये थे। इलाके मंे बढ़ी चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया जाता है इसीलिए इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एसओ नीरज यादव का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे