Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...105 स्मार्टफोन बरामद



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर पुलिस की सर्विलास सेल व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा 105 अदद गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किया गया बरामद किया है । बरामद किए गए स्मार्टफोन को पुलिस ऑफिस में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा उनके स्वामियों को प्रदान किया गया ।


 25 जनवरी को जनपद बलरामपुर के समस्त थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब व गुम हो जाने से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अर्न्तगत अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सर्विलान्स सेल व स्वाट टीम द्वारा कुल 105 स्मार्ट फोन बरामद किये गये। बरामद किए गए स्मार्ट फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई गई है। बरामद किए गए मोबाइल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गए। बरामदगी करने वाली टीम मे सर्विलान्स सेल व स्वाट टीम के निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर प्रभारी स्वाट टीम, उ०नि० सैय्यद खादिम सज्जाद स्वाट टीम, हे0का0 देवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलान्स सेल, का० पवन पटेल सर्विलांस सेल, काo श्याम नारायण सर्विलान्स सेल, का० का० अखिलेश कुमार सर्विलान्स सेल, का० अंकित वर्मा सर्विलान्स सेल, का० सुशील सिंह स्वाट टीम, का० शिवसागर सर्विलान्स सेल तथा काo श्याम जी शुक्ला सर्विलान्स सेल शामिल थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे