Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:अनाजों के दाम मिले तभी भारत में आएगी समृद्धि:डॉ प्रवीण तोगड़िया

 


अर्पित सिंह 

गोंडा।गरीबी,किसान आत्महत्या मुक्त,रोजगार युक्त व किसानों को उनके अनाजों के दाम मिले तभी भारत में समृद्धि आएगी,हमें ऐसे समृद्ध भारत की आवश्यकता है।उक्त बातें गुरुवार शाम अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल  के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने खरगूपुर में सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित करने के उपरांत  आयोजित खरगूपुर बस स्टॉप परिसर के जनसभा में कही। डॉ प्रवीण तोगड़िया ने स्थानीय कार सेवक श्रीगणेश व वेद प्रकाश गुप्ता को सम्मानित  किया।उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 1984 को सरयू का जल लेकर संकल्प लिया गया था जो 32 साल बाद 22 जनवरी को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा हुआ।496 वर्षों के संघर्ष व कारसेवकों के बलिदान तथा लोगों के अथक प्रयास से अयोध्या ही नहीं पूरे भारत में आज राममय का माहौल है और भारत में अब रामराज्य की परिकल्पना साकार हो चुकी है।श्री चौगड़िया ने कहा कि देश के करोड़ों हिन्दुओं के घरों में 12 बार जाकर जन जागरण का कार्य कर सवा सवा रुपए चंदे लिए गए और इस चंदे के रुपयों से राजस्थान से रामशिलाएं अयोध्या लाई गई।भगवान राम के मंदिर में किसी उद्योगपति का अकेले पैसे नहीं लगा है।आठ करोड़ पांच सौ उनतालिस लाख हिंदुओं के घरों के पैसे लगे।उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूँ,देश गरीबी मुक्त,किसान आत्महत्या मुक्त,युवाओं को रोजगार युक्त,किसानों के अनाजों के वाजिब दाम मिले तभी समृद्ध भारत की परिकल्पना की जा सकती है। श्री तोगड़िया के यहां पहुंचने पर सूरज देवराज, फूलचंद गुप्ता सहित अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम समापन के उपरांत  श्री चौगड़िया  प्रसिद्ध पृथ्वी नाथ मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे