Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा में परीक्षा देने आई बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा, प्रेमी संग फरार



अर्पित सिंह 

गोंडा:बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा प्रेमी संग फरार हो गई मामले में पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस में शिकायती पत्र देकर क्षेत्र के एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 गांव के रहने वाले युवक के प्रेम जाल में फंसी युवती का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चलता आ रहा था, शनिवार को घर से परीक्षा देने के लिए मसकनवा स्थिति एक महाविद्यालय के लिए निकली छात्रा बिना परीक्षा दिए ही प्रेमी संग भाग गई। परीक्षा के समाप्त होने के उपरांत जब वह घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब छात्रा का नात रिश्तेदारी में कही सुराग नहीं लगा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। 

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बाजार से जुड़ा हुआ है, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा का शनिवार को द्वितीय पाली में परीक्षा था जहां परीक्षा देने के लिए वह घर से निकली और परीक्षा देकर वापस घर जाने के बजाय रास्ते में उसे उसका प्रेमी मिल गया। वह प्रेमी के साथ फरार हो गई।

छपिया पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री मसकनवा कस्बे में स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा देने के बाद वापस घर आ रही थी कि रास्ते में गांव का रहने वाला विपक्षी उसमान अली मिल गया और शादी करने की नीयत से बहला फुसला कर भगा ले गया है।पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर छपिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

 वही इस बाबत छपिया थाना प्रभारी सतेंद्र वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि घर से परीक्षा देने के लिए निकली छात्रा बिना परीक्षा दिए ही गायब हुई है, पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे