Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:आरएसएस ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन



 ओपी तिवारी 

गोण्डा: कर्नलगंज नगर स्थित निकट सर्वामाई स्थान संस्कृत विद्यालय मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय पर्व  में मकर संक्रांति खिचड़ी सह भोज पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक ओमप्रकाश जी द्वारा भारत माता की चित्र तथा संघ के द्वितीय संघ चालक माधवराव सदाशिव गोलवलकर जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सहभोज का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शाखा लगाई गई तथा मौके पर संघ के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को खिचड़ी का भोजन कराया। दिन भर चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया । जिसके पश्चात जिला संगठन मंत्री बीएचपी धर्मेंद्र जी का का बौद्धिक हुआ ।जिसमें उन्होंने संघ के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। साथ ही सेवा सप्ताह में चल रहे विभिन्न दैनिक कार्यक्रमों से अवगत कराया। इस मौके पर नगर कार्यवाह विशाल, खंड कार्यवाह राघवेंद्र, वीएचपी नगर मंत्री संदीप, विशाल कौशल, डॉक्टर रतन शुक्ल, अनोखेलाल , संजीव मोदनवाल, अरमान पुरवार, कन्हैयालाल वर्मा, करन, अखंड प्रताप,तनिष्क चौरसिया, सागर सोनी, शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे