Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के टिकरी जंगल से चोरी से लडक़ी काट कर ले जा रहे पिकअप को रेंजर ने किया सीज



दिनेश कुमार 

गोंडा:मनकापुर के टिकरी जंगल से चोरी से काट कर पिकअप से ले जायी जा रही लकडी को रेंजर ने पकड लिया। रेंज पर लाकर गाडी को सीज कर दिया है। रेंजर का कहना है कि मनकापुर टिकरी जंगल की तरफ से गोहन्ना की तरफ जा रहे थे।

 बुधवार को मुखबिर की सूचना पर रेंजर बीके नायक ने गोहन्ना  से मनकापुर जा रही एक पिकप को पकडा जिसमें 05 बोटा सागौन व 07 बोटा साखू लदा था। रेंजर बीके नायक ने बताया कि जंगली सागौन व साखू को पकड करके गाडी सहित लकडी सीज कर दी गयी है। वही पिकअप मालिक अमन सिंह पुत्र अमरेश बहादुर सिंह, सुखदेव शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा निवासीगण महादेवा मजरा राम रूपवा तथा लालता प्रसाद पुत्र राम सुन्दर निवासी नरायनपुर ग्रंट थाना मनकापुर के खिलाफ वन अधिनियम सहित विभिन्न मामलो में कार्यवाई की जा रही है। साखू की लकडी तथ्य छुपाने के लिए उस पर नम्बरिंग कर दिये थे तथा साखू के कीमती बोटो को उसके नीचे रखटर चोरी से मनकापुर जा रहे थे। जब सूचना मिली से गोहन्ना की तरफ से मनकापुर पिकअप लेकर भागने लगे। वन विभाग की टीम ने घेर का पकडा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे