Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर का युवक, रिश्ते में मौसी को लेकर हुआ फरार



कृष्ण मोहन 

डेस्क: रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक को रिश्ते में अपने मौसी से ही इश्क हो गया इसके बाद दोनों का इश्क 4 वर्षों तक फलता फूलता रहा, अंततः मौका पाकर दोनों फरार हो गए। मामले में पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

क्राइम जंक्शन से बात करते हुए पीड़ित पिता ने दूरभाष पर बताया कि उसके भाई के लड़के की शादी आरोपी के यहां हुई है। भतीजे की पत्नी आरोपी की मौसी है इसीलिए उसका यहां आना-जाना रहता था। 4 वर्ष पूर्व भी वह लड़की को लेकर घूमने के लिए रिश्तेदारी में गया था। इसके बाद से आना-जाना बना रहता था। एक दिन लड़की के पास मोबाइल पाने के बाद पूछताछ किया। जिससे उसके संबंधों के बारे में जानकारी हुई, उन दोनों का आपस में बातचीत हुआ करता था। बातचीत करने के लिए आरोपी ने उसके लड़की को मोबाइल उपलब्ध कराया था। तब लड़की को डांट फटकार लगाकर समझा बुझा दिया था। पीड़ित पिता ने बताया कि 12 जनवरी को उसके सास का देहांत हो गया था, इसलिए वह पत्नी को लेकर ससुराल गया हुआ था। वहां से वापस लौट कर आया तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है। अंदर कमरे में खोल कर देखा तो घर के सामान बिखरे हुए थे लड़की घर में मौजूद नहीं थी। सामानों को टटोला गया तो लड़की के पढ़ाई से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि भी उपलब्ध नहीं थे।

मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। पीड़ित पिता के भतीजे की पत्नी के बहन का लड़का गोंडा जनपद के मनकापुर कोतवाली अंतर्गत जिगना के एक गांव का रहने वाला अमित विश्वकर्मा पुत्र अनोखी प्रसाद उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर बलरामपुर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे