Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से भगाया



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) ससुरालवालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से भगाया। पीड़िता की तहरीर पर पति,सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।

 मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है जहां की निवासी सबीना पुत्री लैस मोहम्मद ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक साल पूर्व गांव के ही सद्दाम पुत्र मोहम्मद इस्माइल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसके पति सद्दाम, ससुर मोहम्मद इस्माइल,सास आसिया बेगम अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे वही उसके घर वालों ने अतिरिक्त दहेज दे पाने में असमर्थता जताई तोअब ससुराल वाले तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे