Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी सरकार देश की जनता के दम पर करेगी पुनः वापसी: रोमी साहनी



पलिया के बूथ नम्बर 117 पर भाजपा विधायक रोमी साहनी ने दीवाल लेखन अभियान का शुभारंभ किया।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।पलिया नगर के बूथ नम्बर 117 पर भाजपा विधायक रोमी साहनी ने दीवाल लेखन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर अपने अभियानों को आरंभ कर दिया है जिसमे बूथ सत्यापन, मण्डल कमेटी सत्यापन, नमो एप अभियान, राम मंदिर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में मंदिरों तीर्थ स्थल में स्वक्षता कार्यक्रम आदि प्रमुख रूप से चलाए जा रहीं हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को दीवाल लेखन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, महामंत्री विजय गुप्ता, नगर मंत्री दिनेश दिवाकर, प्रेम गुप्ता, शोभित कुमार, बूथ अध्यक्ष विपनेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे