Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल पहुंचे प्रतापगढ़, पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं  जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित करके बैठक की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल का स्वागत करते हुए जिला पदाधिकारियों एवं अभियान प्रमुख से जानकारी लेते हुए सभी अभियान प्रमुखों से तय समय में अभियान पूरा करने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कल चरण पादुका के दर्शन एवं स्वागत में उमड़े जनसैलाब के लिए धन्यवाद दिया।मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सभी अभियान प्रमुखों से विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी को अपने अभियान तय समय में पूरा करने का आग्रह किया।आगामी 2024 लोकसभा चुनाव,नमो एप, मन की बात,पन्ना प्रमुख, विकसित भारत संकल्प यात्रा,बूथ सत्यापन, मतदाता सूची, विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अब कमर कसते हुए अपने कार्य में पूरी तन्मयता के साथ लग जाना है, प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 200 व्यक्तियों को नमो ऐप डाउनलोड करवा कर उनको केंद्र सरकार की उपलब्धियां नमो ऐप  के द्वारा कैसे प्राप्त हो सकती हैं बताना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिन क्षेत्र में नहीं पहुंच पाई है उसको वहां पहुंचा कर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को वोट देकर विजई बनना है।बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष के के सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, रानीगंज नगर पंचायत अध्यक्षा मीरा देवी,जिला महामंत्री पवन गौतम,जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन, अशोक सरोज, जिला मंत्री रामजी मिश्र,अजय वर्मा,राम आसरे पाल, नितिन केसरवानी, अनुराग मिश्र, छेदी सरोज,जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, प्रतिभा सिंह,रजत सक्सेना,सुमन साहू,विजय मिश्र,अंशुमान सिंह,उमाशंकर पटेल, अंकित तिवारी,अभय सिंह, हरिश्चंद्र,सुदीप,विक्रम, मुदित सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे