Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मानस ग्रन्थ का हुआ पूजन अर्चन, स्वामी करपात्री स्थित धर्मज्योति हुई प्रकाशवान



श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रन्थ संरक्षा जागरूकता अभियान में हुआ सनातन धर्म का जयघोष

अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। रानीगंज कैथौला क्षेत्र के चुर्री चौराहा स्थित धर्मसम्राट स्वामी करपात्री चौक पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने धर्मज्योति प्रज्जवलित की। श्रीराम नगरी अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा विग्रह उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं ने स्वामी करपात्री जी महराज की जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रन्थ जागरूकता अभियान समिति के संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में बडी संख्या में श्रद्धालु स्वामी करपात्री जी महराज की प्रतिमा स्थली पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मानस को राष्ट्रीय के संकल्प प्रस्ताव के तहत श्रीरामचरितमानस व श्रीमद्भगवद् गीता एवं श्रीबाल्मीकि रामायण ग्रन्थ का विधिविधान से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन के साथ धार्मिक ग्रन्थों की आरती भी उतारी। धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी के धर्म की जय हो के शंखनाद के साथ ग्रन्थों की पूजा अर्चना कर यहां धर्मज्योति प्रज्ज्वलित हुई। कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि जगदगुरू स्वामी करपात्री जी महराज ने सनातन धर्म तथा गीता गायत्री गंगा के संरक्षण के लिए विश्व में सनातन धर्म का शंखनाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता पं. शिवनारायण शुक्ल तथा संयोजन समाजसेवी राकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीराम नाम संकीर्तन के साथ सनातन धर्म का गगनभेदी जयघोष भी किया। कार्यक्रम में समाजसेविका सरला त्रिपाठी ने कहा कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव भारत वर्ष का एक भव्य महोत्सव होगा। कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष विपिन शुक्ल, पूर्व महामंत्री संतोष पाण्डेय, व्यापार मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश तिवारी गुडडू, समाजसेवी दिनेश सिंह, प्रधान महन्त द्विवेदी, सुश्री स्वाती दुबे, बबलू पाण्डेय, शिवप्रसाद मिश्र बेलौरा, अभय सिंह, अनिल मिश्र, मनु सिंह, अनुराग तिवारी आदि रहे। इसके बाद जागरूकता अभियान के संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में श्रद्धालुओं के जत्थे ने मानिकपुर स्थित मां ज्वालारानी सिद्धपीठ का भी दर्शन कर मां गंगा का पूजन किया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं के जत्थे का युवा समाजसेवी राकेश तिवारी की अगुवाई में स्थानीय व्यापारियों ने स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे