Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं:आचार्य कृष्णचंद्र



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर इलाके के बोझी चाहिन गांव में चल रही श्रीमदभागवत कथा में कथाव्यास ने श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथाव्यास आचार्य कृष्णचंद्र तिवारी ने बताया कि परमात्मा ही परम सत्य है। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नही है। उन्होने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन एवं उसका श्रवण सौभाग्य से प्राप्त होता है। कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव पर महिलाओ ने मंगल गीत गाये। राधा कृष्ण संकीर्तन से पाण्डाल और भक्तिमय हो उठा दिखा। मुख्य आयोजक अनिल उपाध्याय ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान योगेश सिंह, दिनेश सिंह, अयोध्या प्रसाद यादव, संतराम यादव, हरिगोविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे