Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

22 जनवरी को 11000 दीपों से प्रकाशमय कर हनुमान भक्त एवं काशी के विद्वान करेंगे महा आरती



प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सीताराम संगकीर्तन अखंड पाठ हनुमान मंदिर चिलबिला में प्रारंभ

वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में चिलबिला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर आज सीताराम संगकीर्तन का पाठ का शुभारंभ हो गया। मंदिर समिति के महासचिव रोशनलाल उमरवैश्य ने विधि विधान से पूजन कर सीताराम संगकीर्तन का अखंड पाठ का शुभारंभ कराया जो कल 11:00 बजे तक चलेगा। मंदिर परिसर को फूल मालाओं एवं विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है।समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री हनुमान जी महाराज द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज 21 जनवरी को सीताराम संगकीर्तन का पाठ का शुभारंभ हो गया है जो 22 जनवरी को 11:00 बजे तक चलेगा। 11:00 से 1:00 बजे तक सभी भक्तों को अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए एलइडी स्क्रीन लगवाई जा रही है। शाम 5:00 बजे 11000 दीपों से पूरा परिसर तालाब की सीडीओ को प्रकाशमय किया जाएगा। 6:00 बजे महा आरती होगी जो काशी से आ रहे विद्वान करेंगे। 7:00 बजे आतिशबाजी का कार्यक्रम भक्तों ने रखा है। 8:00 बजे प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हनुमान मंदिर में होने वाले दीपोत्सव आरती में पांच-पांच दीपक लेकर आए और महा आरती में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने।कार्यक्रम में तन मन धन से लगे हनुमान भक्त सुरेश अग्रवाल, सूरज उमरवैश्य, रामगोपाल, सत्य प्रकाश केडिया, प्रमोद कुमार, छेदीलाल, सोनू महाराज, शनि महाराज, आशीष कुमार, सूरज, आदर्श कुमार, देवानंद, संतोष कुमार, त्रिभुवन लाल, विवेक कुमार, अमन गुप्ता, श्याम बाबू, राकेश कुमार, विजय बाबू, प्रभात कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे