Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: पति ने पत्नी की दांत से काट ली नाक, पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी




ओपी तिवारी 

गोंडा:पत्नी मामूली विवाद में पति ने दांत से पत्नी की नाक काटकर उसे घायल कर दिया, मामले में पीड़ित पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निर्दयी पति ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर अपने पत्नी की नाक काट कर घायल कर दिया। पति ने अपने पत्नी की नाक काट ली, यह खबर क्षेत्र में जंगल में आग के जैसे फैल गई।

मिली जानकारी के पति-पत्नी में मामूली विवाद हुआ था, इसके बाद विवाहिता अपने बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई थी, इसके बाद पति से पत्नी की दूरभाष पर बात हुई तब पति ने बच्चों को भी ले जाने के लिए कहा, जिससे वह बच्चों को अपने साथ ले जाने के लिए मायके से वापस लौट कर ससुराल आई। पत्नी के वापस पहुंचते ही पति-पत्नी में फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते नोक झोंक मारपीट में तब्दील हो गया, इस दौरान पति ने अपने पत्नी की दांत से नाक काट ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। और चीख पुकार मच गया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। उसके बाद विवाहिता ने मामले में स्थानीय पुलिस में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी पति की गिरफ्तारी न होने के कारण पत्नी अपने मां के साथ पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। पति की शिकायत को लेकर पीड़िता पुलिस कार्यालय पहुंची, महिला ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपना दर्द बयां किया। पति पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में पति के द्वारा दांत से अपने पत्नी का नाक काटे जाने की खबर जो भी सुनता है अवाक रह जाता है।

फिलहाल इस बाबत सीओ क्राइम विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी पति को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

वही इस बाबत करनैलगंज प्रभारी निरीक्षक ने दूरभाष पर बताया कि पति पत्नी के बीच मारपीट हुआ था जिसमें पीड़ित पत्नी के नाक पर चोट आई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे