Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम भारत की आत्मा हैं:यशोदानन्द



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां(खीरी)रोटरी क्लब के केम्प कार्यालय पर भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन हेतु अयोध्या से आये पूजित अक्षत वितरण का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदानन्द ने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं।इनके बिना भारत की कल्पना सम्भव नहीं है।राम भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक अमूल्य धरोहर हैं।मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन मानवीय  मूल्यों  का अद्वितीय उदाहरण है।उन्होंने राष्ट्र की धारा से विमुख लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने का अद्भुत कार्य किया।उन्होंने  अपने पुरुषार्थ से शक्तिशाली रावण को परास्त करके राम राज्य की स्थापना की थी।उनकी पित्र भक्ति व भ्रात प्रेम सदैव मानवता को आत्म प्रेरित करती रहेगी।ऐसे हम सबके आराध्य श्रीराम आगामी 22जनवरी को अपने घर विराजने वाले हैं।हम सभी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनें, इस हेतु 22 जनवरी को अपने घरों को सजाएं, दीपावली  मनाएं, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंदिरों में सामूहिक रूप से देखें।यह घटनाक्रम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को अक्षत व श्री राम के मंदिर का चित्र वितरित किया गया।समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के जिला समर्पक प्रमुख कृष्ण अवतार भाटी ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने की।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सुहावनी शुक्ला, सह जिला कार्यवाह बलजीत सिंह, जिला प्रचारक शिवप्रकाश,नगर कार्यवाह अभिषेक, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अमित महाजन,रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष गगन मिश्रा, डीके श्रीवास्तव, सीताराम गर्ग, संजय गुप्ता सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में मात्र शक्ति की सार्थक उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे