Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वृद्ध दादा दादी प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख कहा आज जीवन हुआ धन्य



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों ने बहुत उत्साह से मनाया। सभी वृद्धजनों ने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख कर अपना जीवन सफल बनाने में लग रहे।समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वृद्ध दादा दादी भी अपना जीवन सफल बनाएं इसके लिए सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी एवं वृद्ध दादा दादी ने सुंदरकांड का पाठ कर शाम को 2100 दीपक जलाकर रामोत्सव मनाया। इस अवसर पर पूरा वृद्धाश्रम विद्युत झालरों एवं फूल मालाओं से सजाया गया था। शाम को सभी वृद्ध दादा-दादी ने आतिशबाजी कर आज के दिन को भव्य बनाने की कोशिश की गई। सारे कार्यक्रम में वृद्धाश्रम परिवार का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा।वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने कहा कि आज श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर व प्राण प्रतिष्ठा पर वृद्धजनों में बहुत ही उत्साह रहा। सभी ने अयोध्या का सीधा प्रसारण देखकर शाम को 2100 दीपों को जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम को वृद्धजनों का उत्साह बढ़ाने में वृद्धाश्रम के संचालक मानसिंह, अंबिका प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, आशीष उमरवैश्य, सूरज उमरवैश्य, संतोष कुमार, देवानंद, छेदीलाल, पंकज, अंबिका प्रसाद आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे