Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...गायत्री परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में 23 जनवरी को गायत्री परिवार के सदस्यों ने रक्तदान करके नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को मनाया । गायत्री परिवार बलरामपुर के परिजनों ने गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर के प्रांगण में नेताजी सुभाषचंद्र चन्द्र बोस की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन करके नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की । नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में "रक्तदान महायज्ञ " कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बलरामपुर आदर्श नगरपालिका के अध्यक्ष डॉ० धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपप्रबंध ट्रस्टी डॉ० के के राना, ट्रस्टी अशोक गुप्ता , नगर अध्यक्ष अग्रवाल जी, ट्रस्टी व व्यवस्थापक आदरणीय सतीश चन्द्र मिश्रा बाबू जी द्वारा संयुक्त रूप से पूजन व नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया । मुख्य अतिथि डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार ही एक ऐसी संस्था है जो समाज व सनातन के लिए अनेकों सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।


आज नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन सबसे पुनीत कार्य है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। मुख्य अतिथि ने सभी रक्तदान करने वाले परिजनों का तिलक चन्दन करके उनका धन्यवाद किया और कहा आप सभी सच्चे दानवीर है । मैं आप सभी व गायत्री परिवार का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के कार्यक्रम में सभी परिजनों ने इस रक्तदान महायज्ञ में आहुति अर्पित करके नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिजनों ने 8 युनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के आयोजन में ट्रस्टी व युवा मार्गदर्शक कृष्ण कुमार कश्यप का विशेष योगदान रहा। महायज्ञ में कृष्ण कुमार कश्यप, राकेश साहू, सुनील वर्मा, व्योम, खेमराज, अभिषेक, संन्दीप कश्यप व उर्मिला ने रक्तदान करके आहुति अर्पित की। इस दौरान ट्रस्टी व वरिष्ठ सदस्य सीताराम वर्मा, विजलेश्वरी कसेरा, सुरेश वर्मा, प्रदीप, परिव्राजक राजकरन, पूनम श्रीवास्तव व नीलम वर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे