Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज: समारोह पूर्वक मनाई गई नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती



अभय शुक्ला 

लालगंज-प्रतापगढ़ संस्कृत परिषद भवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयन्ती समारोह पूर्वक आयोजित हुई। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयन्ती समारोह में आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल संस्कृत परिषद के अध्यक्ष, आचार्य राजेश मिश्र, संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षज्ञानप्रकाश शुक्ला-कहा कि देश के युवा सशक्तीकरण विचारधारा को नेताजी का जीवन दर्शन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य राजेश मिश्र व संचालन अधिवक्ता विकास मिश्र तथा संयोजन शहीद स्मारक संस्थान इटैला के सचिव आचार्य त्रिवेणीधर शुक्ल ने किया। जयन्ती समारोह में लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज, संदीप ओझा, समाजसेवी चंद्रप्रकाश तिवारी मुन्ना, अधिवक्ता सुमित त्रिपाठी, एसके शर्मा, प्रदीप सिंह आदि ने भी नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे