Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर:किशोर को जंगल में ले जाकर किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज



कृष्ण मोहन 

गोंडा:जंगल में ले जाकर हैवान ने एक मंद बुद्धि किशोर को बहला फुसलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जिससे किशोर दर्द से कराह उठा। पीड़ा से कराहते हुए किशोर के घर पहुंचने पर परिवार वाले बालक के साथ हुए घटना से आवक रह गए। किशोर को लेकर घर वाले मनकापुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पीड़ित किशोर को मेडिकल के लिए भेज दिया।

गोंडा जनपद के मनकापुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव का रहने वाले का 16 वर्षीय लड़का मंद बुद्धि है। जिसे दूसरे गांव का एक 22 वर्षीय हैवान युवक बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। जहां हैवान ने किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जंगल से वापस लौटने के बाद किशोर दर्द से कराहते हुए घर पहुंचा। जिससे घर वाले परेशान हो गए। परिजनों से किशोर ने अपने साथ हुए वारदात की बात जब बताई तो परिजनों के पैरो तले जमी खिसक गई। पीड़ित पिता किशोर को साथ लेकर मनकापुर कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हैवान फरार हो गया है।

वही इस बाबत प्रभारी कोतवाल वरिष्ट उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार ने दूरभाष पर बताया कि पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ऐलनपुर ग्रंट गांव के रहने वाले आरोपी सनोज यादव पुत्र विश्वास यादव के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित किशोर को तत्काल मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे