Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुल्हन की तरह सजा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विश्वनोहरपुर गांव

 


पं श्याम त्रिपाठी 

 गोंडा।क्षेत्र के विश्वनोहरपुर गांव निवासी भाजपा कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरन सिंह के जन्मदिन की तैयारियां पुरी दुल्हन की तरह सजी नंदिनी नगर महाविद्यालय जन्मदिन पर नौ जनपदों के करीब 700 छात्र छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित नंदिनी नगर महाविद्यालय के आंगन मे गौमाता नंदिनी के भव्य और विशाल मंदिर का उद्घाटन जानकारी लखनलाल शरण महाविद्यालय प्राचार्य डा अजय मिश्रा ने दी।

मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के विश्वनोहरपुर गांव के निवासी व कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरन सिंह के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए नंदिनी नगर महाविद्यालय के लोगों ने महाविद्यालय के परिसर को दुल्हन की तरह सजा दिया है इस अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी नौ जनपदों के करीब 700 छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस दोरान गौमाता नंदिनी का एक भव्य मंदिर भी उद्घाटन कर आम जनमानस के लिए सौंपेंगे सांसद जनपद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और जानकारी आम जन तक पहुचाने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं उन्होने जनपद सहित विभिन्न स्थानों पर तमाम ऐतिहासिक मंदिर और जगहो के पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार करने के लिए जाने जाते हैं इसी कडी मे उन्होने मा नंदिनी की एक भव्य और विशाल मंदिर नंदिनी के प्रांगण मे बनवा दिया है इससे आमजनमानस को इसकी जानकारी मिले और ऐतिहासिक तथ्यों को लोग समझे।अपने जन्मदिन पर हर साल की तरह इस बार भी छात्र छात्राओं को सम्मानित करेंगे उक्त जानकारी डा अजय मिश्रा ने दी सांसद पुत्र करनभूषण सिंह स्वयं अपने सहयोगियों साथ मंदिर निर्माण की प्रगति और युवाओ के सम्मान समारोह को बेहतर बनाने के लिए दिन रात लगे रहे। इस मौके पर सांसद के मीडिया प्रभारी शान कश्यप जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह नंदिनी नगर महाविद्यालय प्राचार्य डा बीएल सिंह इंजिनियर अरविंद सिंह सुल्तान सिंह सहित नंदिनी नगर महाविद्यालय के तमाम लोग लगे रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे