राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने सुधीर श्रीवास्तव | CRIME JUNCTION राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने सुधीर श्रीवास्तव
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने सुधीर श्रीवास्तव



कमलेश

लखीमपुर खीरी। सदर तहसील के सभागार मे आयोजित हुई राजस्व निरीक्षक संघ लखीमपुर की बैठक जिसमे राजस्व निरीक्षक संघ जनपद लखीमपुर की  कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को सदर तहसील लखीमपुर के सभागार मे राजस्व निरीक्षक संघ की एक बैठक सभाध्यक्ष बलराम सिंह वर्मा राजस्व निरीक्षक की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमे जनपद की समस्त तहसीलो के राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। सभी की सर्वसम्मति से जनपद की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन / गठन  निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमे बलराम सिंह वर्मा संरक्षक, सुधीर कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, अरुणेश मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक रंजन मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राम खिलावन जिला मंत्री, राम औतार जिला उपमंत्री,जितेंद्र सिंह संगठन मंत्री, प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष, रमेश चंद लेखा परीक्षक के पद पर मनोनीत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे