Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उप्र कुश्ती संघ प्रदेश अध्यक्ष बने करनभूषण सिंह, समर्थकों ने मिठाई बांट कर जताई खुशी



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

 नवाबगंज गोंडा ।उप्र कुश्ती संघ प्रदेश अध्यक्ष बने करनभूषण सिंह कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने बैठक के संघ की बैठक मे करनभूषण सिंह का नाम प्रस्ताव रखा जिसका उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया करनभूषण सिंह के चयन होने पर स्थानीय लोगों ने एक दुसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी है।

मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के विश्वनोहरपुर गांव निवासी कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरन सिंह के सुपुत्र करनभूषण सिंह का भारतीय कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर चयन होने की सूचना मिलते ही करनभूषण सिंह के समर्थकों ने स्थानीय लोगों ने एक दुसरे का मुंह मीठा कराकर एक दुसरे को बधाईयाँ भी दी। इस के बाबत नगरपालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह ने कहा कि नंदिनी नगर महाविद्यालय के सभागार मे राष्ट्रीय कुश्ती संघ की एक बैठक संघ अध्यक्ष संजय सिंह की अगुआई मे किया गया इस बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष/ बनारस के कुश्ती अध्यक्ष संजय सिंह ने कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए करनभूषण सिंह के नाम से प्रस्ताव रखा जिसपर बैठक मे मौजूद सभी लोगों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया और इस तरह करनभूषण सिंह को संघ का प्रदेश अध्यक्ष बने इस बैठक दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष पद के पांच पदो  पर विजय शंकर यादव जयप्रकाश शर्मा सुशील राजपूत आदित्य प्रताप सिंह आनंद देव उपाध्याय निर्वाचित घोषित किया गया महासचिव पद पर सुरेश चंद्र उपाध्याय ज्वाइंट सिक्रेटरी के दो पदो पर चंदर विजय सिंह एवं छतर सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर अखंडवीर सिंह  भी निर्वाचित हुए इस चुनाव को सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की निगरानी मे कराया गया है वही बैठक मे ओलंपिक एशोसियेशन की तरफ से प्रमेन्द्र सिंह तथा भारतीय कुश्ती संघ तरफ से नामित एसपी देशवाल बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। मुंह मीठा कराने वालो मे लौव्वावीरपुर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र तिवारी भाजपा नगर अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव प्रधान कुलदीप सिंह लालजी सिंह रिशू सिंह रिशू श्रीवास्तव जैनुल आबदीन रज्जन पांडेय संतोष कुमार उर्फ थुल्लुर शुक्ला धनीराम रामबहादुर चौहान मंथन गुप्ता राजेश गुप्ता अभिषेक पांडेय राहुल तिवारी कुलदीप पांडेय संजय श्रीवास्तव श्रीमणि श्रीवास्तव विपुल सिंह सोनू सिंह पिंकल सिंह इंजिनियर अरविंद सिंह डा नवीन सिंह सुशील पांडेय मनकापुर पूर्व प्रमुख आजाद विक्रम सिंह सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे